गंगापार, जनवरी 20 -- सिसई सिपाह ब्लॉक बहरिया में आयोजित राना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पहला क्वार्टर फाइनल तौसीफ इलेवन बुआपुर और विकास इलेवन नसरतपुर के बीच खेला गया। बुआपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में एक विकेट खोकर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नसरतपुर की टीम आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी। इस प्रकार तौसीफ इलेवन बुआपुर ने मुकाबला 32 रनों से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए बुआपुर टीम के शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला डिहवा किराव और अन्नू इलेवन बोमापुर के बीच खेला गया। अन्नू इलेवन ने टॉस जीतकर डिहवा किराव को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। किराव की टीम आठ ओवर में सात विकेट खोकर 57 रन ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.