फतेहपुर, मार्च 8 -- जाफरगंज। खजुहा ब्लॉक के खूंटाझाल में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। श्री नंद बाबा क्रिकेट क्लब के नेतृत्व में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबला बिंदकी और जिगनी के बीच हुआ। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए जिगनी ने निर्धारित 12 ओवरों में 101 रन बनाए। बिंदकी लक्ष्य का पीछा करने उतरी और दस ओवर में 102 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच रोमन को चुना गया। आयोजन समिति ने विजेता टीम को सम्मानित किया गया। यहां अनामिका शुक्ला, अमित शुक्ला सोनू, धनंजय तिवारी, अखिलेश विश्वकर्मा, महेंद्र चंदेल समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.