क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं मंडल फुटबॉल टीम
बरेली, सितम्बर 1 -- प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज के संयोजन में बनी मंडल की अंडर-17 और अंडर-19 दोनों फुटबॉल टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंडर-19 टीम ने आगरा को 3-0 और मेरठ को 2-0 से हराकर पूल में अपना दबदबा कायम रखा। वहीं अंडर-17 टीम ने अलीगढ़ को 2-0 एवं चित्रकूट को 4-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। टीम के मैनेजर आदेश यादव और कोच आशु भारती के निर्देशन में खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब दोनों टीमों की निगाहें क्वार्टर फाइनल जीत कर अगले दौर में पहुंचने पर टिकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.