बोकारो, अप्रैल 3 -- बेरमो। चंद्रपुरा में डीवीसी आवासीय कॉलोनी में क्वार्टर छोड़ने को लेकर सीटीपीएस के भू-संपदा विभाग द्वारा क्वार्टरों में नोटिस साटा जा रहा है। बीते सोमवार, मंगलवार व बुधवार को डी टाइप, ई टाइप, मिलन मंदिर क्षेत्र के क्वार्टरों में नोटिस साटा गया था जबकि गुरुवार को डीवीसी अस्पताल व हाई स्कूल क्षेत्र के क्वार्टरों में यह नोटिस चस्पा किया गया। विभाग के अनुसार अभी नोटिस देने का काम लगातार किया जायेगा। इधर, डीवीसी कर्मियों में इस नोटिस को लेकर नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...