जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी अंडर-18 टीम एआईएफएफ एलीट लीग के क्वार्टरफाइनल में गुरुवार को शाम 4:30 बजे बेंगलुरू एफसी से मुकाबला करेगी। ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ नॉकआउट मुकाबले में उतर रही है। जमशेदपुर टीम ने लीग चरण में आक्रामक खेल और मजबूत प्रदर्शन के दम पर शानदार नतीजे हासिल किए, जिसमें मोहनबगान सुपर जॉयंट के खिलाफ अहम ड्रॉ भी शामिल है। दूसरी ओर, बेंगलुरु एफसी ग्रुप ए में उपविजेता रहते हुए क्वार्टरफाइनल में पहुंची है और अपने अनुशासित खेल के लिए जानी जाती है। जमशेदपुर के लिए इस मुकाबले में आक्रामक लय बरकरार रखते हुए गोल के मौकों को भुनाना अहम होगा। यह भी पढ़ें- अंडर-17 क्रिकेट झारखंड टीम में कैरली स्कूल के अर्पित का चयन सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ा म...