जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी अंडर-18 टीम गुरुवार को एआईएफएफ एलीट लीग के क्वार्टरफाइनल में बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगी। टीम ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर नॉकआउट में पहुंची है और अब अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।जमशेदपुर ने लीग चरण में आक्रामक खेल और मजबूती दिखाते हुए अहम नतीजे हासिल किए, जिसमें मोहन बगान सुपर जाइंट के खिलाफ ड्रॉ भी शामिल रहा। दूसरी ओर, बेंगलुरु एफसी ग्रुप ए में उपविजेता रही है और अपने अनुशासित खेल के लिए जानी जाती है। जमशेदपुर के लिए इस मुकाबले में गोल के मौकों को भुनाना जीत की कुंजी साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- क्वार्टरफाइनल में बेंगलुरु से भिड़ेगी जेएफसी अंडर-18 टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.