इटावा औरैया, मई 14 -- इटावा। बिठौली थाना क्षेत्र के बिडोरी गांव में क्वारी नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जालौन के थाना माधोगढ़ क्षेत्र के गोहनी गांव निवासी 17 वर्षीय सिद्धांत पुत्र रामऔतार इन दिनों बिडोरी गांव में अपने फूफा शिवप्रकाश के घर आया हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ क्वारी नदी में नहाने चला गया। नहाते समय सिद्धांत अचानक नदी के गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- शारदा नहर में नहाते समय छात्र की डूबने से मौत साथ में मौजूद बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घबराए बच्चे दौड़कर गांव पहुंचे और पर...