अल्मोड़ा, सितम्बर 10 -- अल्मोड़ा। क्वारब से सुबह व शाम के समय भारी वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। वहीं, डोबा-चौसली बाईपास में सिर्फ केवल यात्री वाहन चलेंगे। बाईपास में भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। बारिश के कारण अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर स्थित क्वारब की पहाड़ी व बाईपास डोबा-चौसली मार्ग दोनों की ही स्थिति और बदहाल हो गई है। सड़क पर कीचड़ व भूस्खलन के कारण प्रशासन ने इन दोनों ही मार्गों पर दो दिन के लिए भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। भारी वाहन के साथ बसें भी वैकल्पिक मार्ग खैरना-रानीखेत व विश्वनाथ-शहरफाटक से अतिरिक्त फेरा लगाकर जा रहीं थी। अब डीएम अंशुल सिंह ने आदेश जारी कर क्वारब में सुबह चार से नौ बजे तक और शाम के समय तीन से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई।क्वारब में संचालन शुरू होने पर अब भार...