क्वारब में पहाड़ी से बरसे बोल्डर, हाईवे पर यातायात ठप
अल्मोड़ा, मई 28 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेशानी का सबब बनी क्वारब की पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गुरुवार को दरक गया। इससे हाईवे पर बोल्डरों की बौछार हो गई। इससे पहाड़ और तराई के बीच आवाजाही करने वाले सैकड़ों वाहन और यात्री अधर में फंस गए। प्रशासन को हालात देखकर छोटे वाहनों को डोभा-चौसली से संचालित किए। जबकि, बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। हाईवे पर क्वारब की पहाड़ी मुसीबत का सबब बनी हुई है। समस्या का समाधान हो इसके लिए पहाड़ी की कटिंग का कार्य चल रहा है। इस दौरान 20-20 मिनट के लिए आवाजाही रोकनी पड़ रही है। गुरुवार को बिना कटिंग कार्य के ही क्वारब की पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। एकाएक पहाड़ी से बोल्डरों की बौछार हो गई। गनीमत रही कि उस समय हाईवे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.