मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बापूधाम मोतिहारी की टीम ने कांटी स्टेशन स्थित रेलवे ऑग्ज़ीलियरी ट्रांसफॉर्मर चोरी के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पोस्ट कमांडर बापूधाम मोतिहारी भरत प्रसाद ने बताया कि पहले से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर यह गिरफ्तारी की गयी है। मामले में कांटी थाना क्षेत्र के शेरना बसंतपुर निवासी नूर मोहम्मद को व पानापुर करियात थानांतर्गत शेरकाही मुरारी चौक निवासी सुनील कुमार महतो उर्फ गोरका को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...