क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में राष्ट्रीय वेबिनार
रुडकी, अगस्त 18 -- रुड़की, संवाददाता। क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को डिजिटल नर्सिंग रिवोल्यूशन: बेडसाइड से बाइट्स तक विषय पर वेबिनार में नर्सिंग क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी नवाचार और डिजिटल दक्षता की आवश्यकता के बारे में बताया गया। इसका शुभारंभ संस्थान के सचिव डॉ. रकम सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, तेज और गुणवत्तापूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। भविष्य की नर्सिंग में तकनीकी दक्षता के साथ मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, नैतिकता और मानवीय मूल्यों को बनाए रखना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.