बलरामपुर, नवम्बर 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। उच्च शिक्षा में शोध के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर सामने आया है। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के सेंटर फॉर क्वांटम इंफॉर्मेशन एंड क्वांटम कंट्रोल (सीक्यूआईसी) की ओर से वर्ष 2027 के लिए प्राइज पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत चयनित शोधार्थियों को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोध करने का अवसर मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने इस अंतरराष्ट्रीय शोध अवसर की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस फेलोशिप के लिए देश और विदेश के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कॉलेज प्रोफेसरों की बल्ले-बल्ले, AICTE देगी हर महीने...