रुडकी, अगस्त 16 -- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्वांटम यूनिवर्सिटी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ ली। कुलपति प्रो. डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि लाखों बलिदानों के बाद मिली स्वतंत्रता को उपलब्धि में बदलना युवाओं का कर्तव्य है। छात्रों को जिम्मेदारी और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, विश्वविद्यालय का कुलगीत, सामूहिक गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कुलपति ने शिक्षकों को भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से नवीन चुनौतियों के समाधान खोजने और छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्...