क्वांटम यूनिवर्सिटी में एसीसीए इंटीग्रेटेड बी.कॉम प्रोग्राम लॉन्च
रुडकी, मई 21 -- रुड़की, संवाददाता। क्वांटम यूनिवर्सिटी ने माईलॉजिक बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत विश्वविद्यालय में बी कॉम (ऑनर्स) अकाउंटिंग एंड टैक्सेशन (एसीसीए इंटीग्रेशन, यूके) प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया है। समझौते पर रजिस्ट्रार डॉ. अमित दीक्षित और माईलॉजिक बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल के प्रतिनिधि विनोद चंद्रन ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे वैश्विक पेशेवर शिक्षा और पारंपरिक डिग्री पाठ्यक्रम के समावेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कुलाध्यक्ष अजय गोयल, वाइस प्रेसिडेंट शोभित गोयल और कुलपति प्रो. विवेक कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को अंतरराष्ट्रीय वित्त और अकाउंटिंग क्षेत्र में बेहतर करियर अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में एसीसीए, यूके के पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालय की स्नातक शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.