कानपुर, मार्च 2 -- क्वांटम कंप्यूटिंग में अग्रणी बनने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिसमें तकनीकी सपोर्ट आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक करेंगे। क्वांटम कंप्यूटिंग भविष्य की तकनीक है, जिसकी मदद से डीपटेक क्षेत्र में अनुसंधान व नवाचार कर तरक्की कर सकते हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार और आईआईटी कानपुर के बीच लंबी वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि जल्द प्रदेश सरकार और आईआईटी के बीच समझौते के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी और क्वांटम कंप्यूटिंग में अनुसंधान व नवाचार होगा। आईआईटी कानपुर में कई वैज्ञानिक और स्टार्टअप्स क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में अनुसंधान व नवाचार कर रहे हैं। अब प्रदेश सरकार भी इसे बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। आईआईटी शुरुआत से ही कंप्यूटर के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार कर रहा है। अब इसे क्वांटम कंप्यूटिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.