अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़। लायंस क्लब अलीगढ़ ने संस्कृत कन्या इंटर कॉलेज जयगंज में नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष लायन विकास जैन के नेतृत्व में हुआ। उद्घाटन रीजन चेयरपर्सन सीए अवन कुमार सिंह ने किया। विशेषज्ञ डॉ. आस्था सिंह, डॉ. अनन्या मिश्रा ने करीब 250 बच्चों व स्कूल के शिक्षकों के दातों की जांच कर परामर्श दिया। इस अवसर पर सभी बच्चों को नि:शुल्क टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। क्लब द्वारा दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्कूल प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा को मोमेंटे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव डॉ. आरके गुप्ता एड. कोषाध्यक्ष अभिषेक वार्ष्णेय का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.