प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने यूआईडीएआई आधार प्रणाली की सुरक्षा को क्लोनिंग तकनीक से बाइपास कर अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने वाले गिरोह के एक और सदस्य संजूले गुप्ता निवासी जालिमगंज बसहीपुर कुंडा, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरोह के दो सदस्य शनिवार को भी पकड़े गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी अन्य आधार ऑपरेटरों की यूआईडीएआई यूजर आईडी और पिन का क्लोनिंग बायपास तकनीक से इस्तेमाल कर आधार सिस्टम में अनधिकृत प्रवेश कर एनीडेस्क और रिमोट एक्सेस के जरिए आधार ऑपरेटरों के कंप्यूटर सिस्टम में लॉगिन कर आईडी एक्टिवेट कराता था। इसके बाद नियमों के खिलाफ नए आधार कार्ड बनाने और संशोधन का काम होता था। इसके लिए प्रति ऑपरेटर आईडी एक्टिवेट करने के नाम पर पांच हजार र...