क्लैट में 60 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को एलयू की इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रवेश परीक्षा से छूट
लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के अनुसार, नौ जुलाई को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा में उन अभ्यर्थियों को शामिल नहीं होना होगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन किया है और क्लैट-2026 में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे क्लैट की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस बाबत प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव का कहना है कि विवि ने सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 अंक और ओबीसी, एससी/एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 54 अंक निर्धारित किए हैं। यह भी पढ़ें- एलयू में यूजी प्रवेश परीक्षा के एडमिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.