बदायूं, मई 6 -- बाबा इंटरनेशनल स्कूल में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पीजी से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगी क्ले के माध्यम से विभिन्न आकर्षक आकृतियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा पीजी से अक्षिता, एनसी से लक्ष्य भारद्वाज, केजी से अविरल, कक्षा 1 से सार्थक, कक्षा 2 से वैदिक, कक्षा 3 से अथर्व, कक्षा 4 से सृष्टि, कक्षा 5 से अनवी, कक्षा 6 से ईशिका, कक्षा 7 से आराध्या वार्ष्णेय, कक्षा 8 से पूर्वी शर्मा, कक्षा 9 से गुलफशन राइन और कक्षा 10 से अदिति वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे आयोजनों में निरंतर भाग लेने के लिए ...