आगरा, मार्च 5 -- पुलिस के मुताबिक लाल का पुरा के विद्याराम घर पर हुए लड़ाई झगड़े के चलते यमुना नदी में कूदने के लिए कचौराघाट पुल पर पहुंचे थे। पुल की रैलिंग पकड़ कर इधर उधर देख रहे विद्याराम पर राहगीरों की नजर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रैलिंग से कूदने की कोशिश कर रहे विद्याराम को रोक लिया। रोके जाने पर विद्याराम चित्राहाट की प्रभारी निरीक्षक से बोला कि मैडम जीना नहीं चाहता। मुझे मर जाने दीजिए। घर पर रोजाना झगड़ा होता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुजुर्ग को समझाया और परिजनों को बुला कर घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.