मैनपुरी, जनवरी 27 -- क्षेत्र के ग्राम बड़ाहार निवासी विधवा से उसके मृत पति की सड़क दुघर्टना का क्लेम दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी की गई। विधवा ने थाना पहुंचकर ऑनलाइन ठगी की सूचना दर्ज कराई है। विधवा प्रियंका पत्नी सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में हुई सड़क दुघर्टना में उसके पति की मौत हो गई थी। क्लेम का मुकदमा मैनपुरी कोर्ट में चल रहा है। 24 जनवरी को एक व्हाट्सएप काल आई। जिसमें ठग ने बताया कि उसके पति का क्लेम 8 लाख रुपया मंजूर हो गया है। जिसके टैक्स में 5 हजार रुपये जमा होने हैं। विधवा ने ठग की बात को सही मानकर 5 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। उसके बाद उसके खाते से तीन बार में 14955 रुपये व 45955 रुपये व 199 रुपये कट गए। जब पीड़िता को उसके साथ ठगी होने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.