क्लेम के लिए पिकअप में लगा दी आग
कानपुर, मई 17 -- सरसौल। नर्वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पिकअप में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पिकअप मालिक ने अपने साथी के साथ क्लेम लेने के लिए आग लगाई थी। वो लोन की किस्त नहीं दे पा रहा था। नर्वल के ख्वाजगीपुर व बेहटा गांव के बीच रविवार देर शाम एक पिकअप में आग लग गई। लोगों ने मौके से दो लोगों को बाइक से भागते देखा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और जांच की। जांच में पता चला कि गाड़ी साढ़ के अमौर निवासी ऋषिराज त्रिपाठी की है। नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में ऋषिराज ने बताया कि पाली के सुमित को वो किराए पर गाड़ी दिए थे। वो बिजली विभाग में गाड़ी लगाए था। कई माह से किराया न मिलने से लोन की किस्त जमा नहीं कर पा रहे थे। परेशान होने पर क्लेम लेने के चक्कर में साथी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.