देहरादून, जनवरी 3 -- धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने शनिवार को टर्नर रोड वार्ड और कैंट क्लेमेनटाउन के निवासियों को विकास की सौगात दी। टर्नर रोड लेन सी- 19, कांशी एन्क्लेव, फेयर कॉलोनी, गुरुद्वारा कॉलोनी की नाली और सड़क, पोस्ट ऑफिस रोड लेन 5, लेन 10, लेन 4 बी, टर्नर रोड लेन -11 A, ओगल भट्टा बस्ती में नाले के पुश्ता निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 5 करोड़ की योजनाएं प्रारम्भ हुई। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इस अवसर पर भाजपा नेता महेश पांडे, मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, प्रभा बंदूनी, रमेश मंगू, पार्षद दीपक नेगी, सुधीर थापा, दर्शन बडोला, गोविंद पांडे, पुष्कर सामंत, शिव गोयल, जयपाल रावत, मोहन जोशी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, प्रेम बडोला, अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी, एई विनेश वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...