देहरादून, अप्रैल 18 -- क्लेमनटाउन में काफी समय से पेयजल संकट,पानी की लीकेज व दूषित जलापूर्ति से लोग परेशान है।इस संबंध में शनिवार को स्थानीय निवासियों ने पित्थुवाला जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश चंद नौटियाल को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। स्थानीय निवासी अभिषेक परमार, वासुदेव जखमोला के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने समाधान न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी। वासुदेव जखमोला ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज होने के कारण क्षेत्रवासियों तक समुचित जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। प्रेशर में कमी आने के साथ ही लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। आगामी गर्मियों के समय पेयजल संकट गहरा सकता है। पेयजल बर्बाद होना चिंता का विषय है। समय समय पर जल संस्थान को पेयजल लाइन की जांच करवानी चाहिए। ईई ने लोगों को उचित कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.