क्लेमनटाउन में आज होगा गढ़वाली लोकनाट्य चक्रव्यूह मंचन
देहरादून, मई 22 -- लोकनाट्य चक्रव्यूह का मंचन शनिवार को पीपलेश्वर मंदिर प्रागंण बैल रोड क्लेमनटाउन में किया जाएगा। पीपलेश्वर महादेव मंदिर में उत्तराखंड धर्म एवं संस्कृति एकता मंच द्वारा आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि चक्रव्यूह मंचन अभिमन्यु की अमर गाथा के संदर्भ में है। जिसमें अभिमन्यू का महाभारत के युद्ध में कौरवों द्वारा धोखे से मार दिया जाता है। समिति अध्यक्ष राकेश जुयाल ने बताया कि उत्सव ग्रुप द्वारा गढ़वाली बोली में होने वाले इस मंचन में उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र के अनेकों कलाकार भाग लेंगे। समिति महासचिव मोहन जोशी ने बताया गया कि कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी के लिए गढ़भोज की व्यवस्था की गई है। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, राजू फर्सवाण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.