क्लेफ्ट लिप से पीड़ित बच्चों का सफल ऑपरेशन
धनबाद, अगस्त 26 -- धनबाद। डीसी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में क्लेफ्ट लिप से पीड़ित बच्चों का रांची के देव कमल अस्पताल में मंगलवार को सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ। डीसी ने बताया कि आरबीएसके शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जन्मजात विकृति से मुक्त कर एक सामान्य और आत्मविश्वास से भरा जीवन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी बच्चों को विशेष वाहन से आरबीएसके चिकित्सक और शिविर के नोडल पदाधिकारी के साथ रांची के देव कमल हॉस्पिटल भेजा था। वहां बच्चों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ। बच्चों को दो दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद धनबाद लाया जाएगा। ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.