बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर क्लीनिक संचालक शाहरुख की सनसनीखेज हत्या के मामले में एक युवती और एक युवक तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन-चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध संबंध, रंजिश और रुपयों के लेनदेन समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार को नगर के मोहल्ला रूकनसराय निवासी शाहरुख की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव भाईपुरा के रजवाहे के पास पड़ा मिला था। देर रात मृतक के भाई तालिब पुत्र साबिर ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें वादी ने बताया कि उसके भाई शाहरुख को गांव जुलेपुरा निवासी शादान ने 5 अप्रैल को कई बार कॉल कर बुलाया था। शाहरुख ने कई बार जाने के लिए मना किया था, जिस...