बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर क्लीनिक संचालक शाहरुख की हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​देहात ​पुलिस की प्रारंभिक जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मुख्य रूप से तीन पहलुओं पर फोकस किया जा रहा है। इसमें प्रेम प्रसंग या कोई विवादित रिश्ता,​रुपयों का लेनदेन और रंजिश शामिल है।पुलिस द्वारा रुकनसराय मोहल्ले और क्लीनिक क्षेत्र के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।गौरतलब है कि​ सोमवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर के पास मोह...