बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में क्लीनिक संचालक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। युवक का शव अनूपशहर रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। शव के समीप ही बाइक पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम कोतवाली देहात क्षेत्र में अनूपशहर रोड से गुजर रहे राहगीरों ने गांव हजरतपुर के पास एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा। शव के पास ही एक बाइक भी गिरी हुई थी। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस और नई मंडी चौकी प्रभारी शिवम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के सिर और पेट पर गोली के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी हत्या बेहद करीब से गोली मारकर की गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.