औरैया, दिसम्बर 11 -- कस्बा स्थित एक अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर इलाज के नाम पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगा है। क्लीनिक संचालक पर पीड़ित महिला का ऑपरेशन करने और 60 हजार रुपये लेने के बाद इलाज से इंकार करने का आरोप है। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जवाहरनगर निवासी अनिल कुमार पुत्र रामसिंह ने बताया कि उनकी मां शांति देवी की पित्त की थैली में गांठ की समस्या थी। पहले इटावा के अस्पतालों में सीटी स्कैन कराया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज संभव न होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने सैफई व ग्वालियर में भी दिखाया, पर कोई लाभ न मिला और वे मां को वापस घर ले आए। अनिल के अनुसार इसी दौरान ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति ने कस्बा स्थित एक क्लीनिक में दिखाने की सलाह दी। क्लीनिक पर पहुंचने पर वहां मौजूद चिकित...