क्लीनिक में तोड़फोड़, मारपीट और रुपये ले जाने का आरोप
औरंगाबाद, जून 2 -- नवीनगर थाना क्षेत्र के बसन बिगहा मोड़ स्थित महावीर क्लीनिक में मंगलवार की शाम तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में क्लीनिक संचालक डॉ. मनीष कुमार पाठक ने नवीनगर थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि मंगलवार शाम करीब चार बजे सत्तर गांव निवासी मनोज सिंह अपने पुत्रों अंकित कुमार एवं सौरव कुमार के साथ क्लीनिक पहुंचे। वहां पहुंचते ही तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और रंगदारी टैक्स की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने क्लीनिक में लगे शीशे, काउंटर तथा अन्य सामानों में तोड़फोड़ की। यह भी पढ़ें- क्लीनिक में तोड़फोड़, मारपीट और रुपये ले जाने का आरोप आवेदन के अनुसार काउंटर में रखे करीब 2 लाख 10 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। डॉ. पाठक ने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.