क्लीनिक में डॉक्टर पर जानलेवा हमला
सहारनपुर, मार्च 30 -- रामपुर मनिहारान। थाना क्षेत्र में एक क्लीनिक पर डॉक्टर के साथ मारपीट व जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। डॉ. प्रताप सिंह निवासी ग्राम लूण्डी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च की शाम दीनदयाल उनके क्लीनिक पर आया और गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। डॉक्टर के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर दी और क्लीनिक में रखा स्टूल उठाकर उनके सिर पर जान से मारने की नीयत से वार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डॉक्टर की जान बचाई। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने दोबारा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.