कानपुर, जनवरी 29 -- चकेरी। गोविंदनगर में एक डेंटिस्ट की क्लीनिक में घुसकर दबंग ने वृद्धा से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। विरोध पर युवक ने सर्जिकल ब्लेड से वार कर वृद्धा को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बर्रा दो न्यू एमआईज निवासी सुमन त्रिवेदी के अनुसार बुधवार शाम को वह महादेव नगर स्थित पति के डेंटल क्लीनिक पर बैठी थीं। तभी महादेव नगर कच्ची बस्ती निवासी देवराज का बेटा कल्लू क्लीनिक में घुस आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। विरोध पर जेब से सर्जिकल ब्लेड निकालकर उनके चेहरे और गर्दन पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर क्लीनिक से बाहर भागी तो आरोपित ने पीछा कर ईंट से सिर पर हमला करने का प्रयास किया। साथ ही हफ्ता न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने क्लीनिक में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.