हाथरस, मार्च 27 -- सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नगला दुर्जिया निवासी ऊदल सिंह पुत्र साहब सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने हाल ही में हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खरीदी थी। 21 मार्च को वह दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने के लिए मई स्थित एक निजी क्लीनिक पर गए थे। बाइक को क्लीनिक के पास खड़ा कर वह डॉक्टर को दिखाने के बाद पास की मेडिकल दुकान से दवा लेने चले गए। जब वह दवा लेकर वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...