रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने टांडा थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 17 दिसंबर को उन्होंने अनस चाईल्ड क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया था। जिसके बाद कमी पाई जाने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया था। मगर बाद में संचालक ने सील को तोड़कर क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर उन्होंने आरोपी अनस के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...