क्लीनिक का शटर उठाकर हजारों की चोरी, पुलिस से शिकायत
बिजनौर, जून 10 -- चोर दिनदहाड़े एक क्लीनिक का खुला शटर उठाकर हजारों रुपए की नकदी सहित दो मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौ. नई सराय निवासी तनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका क्लीनिक मक्की मस्जिद के पास है। वह मंगलवार की दोपहर अपने क्लीनिक से इमरजेन्सी मरीज देखने के लिए गया था। जल्दबाजी में सारा समान छोड़कर दुकान का शटर बन्द कर दिया था। मरीज देखकर उसके बाद खाना खाने घर पर चला गया, खाना खाने के बाद दोपहर बाद अपने क्लीनिक पर आया तो देखा कि क्लीनिक का सारा समान बिखरा पड़ा है।गल्ले से 30 हजार रूपए व दो मोबाइल गायब थे। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक संदिग्ध युवक क्लीनिक में घुसते हुए दिखाई दिया। पुलिस से मामले में जांच कर कार्रवाई की गुहार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.