क्लिनिक संचालक पर इलाज कराने आई महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
कोडरमा, मई 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र की एक 25 वर्षीय महिला ने जयनगर कलाली रोड स्थित दयानंद क्लिनिक के ग्रामीण चिकित्सक मुकेश पांडेय पर छेड़छाड़ करने तथा सलाइन में जहर देकर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने जयनगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन के बाद पुलिस ने आरोपी ग्रामीण चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है। यह भी पढ़ें- दूसरी बेटी के जन्म से नाराज महिला ने डॉक्टर के क्लीनिक में लगाई आगमहिला का बयान पुलिस को दिए गए आवेदन में महिला ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे वह परिजन संग इलाज कराने दयानंद क्लिनिक गई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान क्लिनिक के संचालक ग्रामीण चिकित्सक मुकेश पांडेय ने सलाइन चढ़ाना शुरू किया और अमन कुमार सिंह को बाहर बैठने के लिए कह दिया। महिला का आरोप है कि इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.