क्लिक करते ही खाते से कटी धनराशि, पुलिस ने कराई वापस
हाथरस, जुलाई 10 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के दो लोगों के अनजान लिंक पर क्लिक करते ही खाते से धनराशि कट गई। इससे वह खासे परेशान थे। थाना चंदपा साइबर पुलिस ने दोनों के खाते से कटी धनाराशि वापस कराई है। दोनों लोगों ने पुलिस का अभार व्यक्त किया। नीरू आजाद पत्नी रतनेश कुमार निवासी ग्राम ककोडी थान चन्दपा ने चार जुलाई को एनसीआरपी पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि उसके खाते से अनजान लिंक के माध्यम से 24,657 रूपए की धनराशि कट गई है। इसी तरह 06 जुलाई को प्रमोद कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम अल्लैपुर थाना चन्दपा ने एनसीआरपी पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते से अनजान लिंक के माध्यम से 28,410 रूपए की धनराशि कट गई है। थाना चन्दपा साइबर क्राइम पुलिस टीम साबइकर ठगी शिकार इन दोनों लोगों की कुल 53,067 रूपए की धनराशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.