शामली, सितम्बर 30 -- UP News: यूपी के शामली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विद्यालय प्रबंधक का शव स्कूल के क्लास रूम में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामले की तहकीकात में जुट गई। उधर, इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ये घटना थाना भवन क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ का है। यहां बुधवार को सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक 35 वर्षीय अजय कुमार का शव विद्यालय में स्थित क्लास रूम के अंदर कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। स्कूल की छुट्टी दोपहर 2 बजे तक हो गई थी। शाम तक अजय कुमार की गाड़ी विद्यालय के बाहर खड़ी देख ग्रामीणों ने विद्यालय के अंदर जाकर देखा तो क्लास रूम में प्रबंधक का शव पंखे से लटका दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पुलिस को...