गोपालगंज, मार्च 7 -- गोपालगंज।थावे थाना क्षेत्र के फुलगनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम की छत अचानक गिरने से प्रोजेक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे विद्यालय में डिजिटल शिक्षा पूरी तरह ठप हो गई है ।यहां पढ़ने वाले 242 नामांकित बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि घटना के समय कक्षा में बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। छत का एक हिस्सा गिरने से स्मार्ट क्लास में लगा प्रोजेक्टर टूटकर पूरी तरह खराब हो गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशरफ हुसैन ने बताया कि घटना के समय विद्यालय में पढ़ाई नहीं हो रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.