नई दिल्ली, अगस्त 29 -- हेमलता कौशिक, नई दिल्ली चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) के तौर पर तैनात शिक्षकों को छुट्टियों, गैर-शिक्षण घंटों व गैर-शिक्षण दिनों में भी चुनाव से जुड़ी ड्यूटी करनी होगी, ताकि कक्षाओं में पढ़ाई पर असर न पड़े। अपने नए जवाब में ईसीआई ने यह भी माना कि एसआईआर कार्य के दौरान जारी कुछ क्षेत्र स्तर आदेश काफी साफ नहीं हैं। इससे यह भ्रम हो सकता है कि शिक्षकों को शैक्षणिक घंटों के दौरान काम करना है या नहीं। आयोग ने कहा कि उन आदेशों को बाद में वापस ले लिया गया। यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील राजेश कुमार गोगना व अधिवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा दायर एक याचिका का हिस्सा है, जिसमें बीएलओ व एसआईआर से जुड़ी ड्यूटी के लिए शि...