क्लासरूम में Kiss पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, टीचर की पत्नी का हंगामा; शिक्षिका भी शादीशुदा
संवाददाता, जुलाई 14 -- Teacher in classroom : उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम के अंदर से एक शिक्षक-शिक्षिका का शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बीएसए ने इस मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से रिपोर्ट तलब की थी। मंगलवार को उन्होंने शिक्षक और शिक्षिका दोनों को सस्पेंड कर दिया। क्लासरूम के अंदर इश्क फरमाने वाले शिक्षक और शिक्षिका दोनों शादीशुदा निकले हैं। शिक्षक की पत्नी इटावा में ग्राम पंचायत सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को उन्होंने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। शिक्षिका के पति कारोबारी हैं। इस घटनाक्रम पर अभी तक उनकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.