नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के स्कूल में घुसकर 10वीं की छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से जानलेवा हमला करने वाले शख्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़िता का रिश्ते में मामा लगता है। वह 'प्यार' का दावा करके लंबे समय से पीड़िता को परेशान कर रहा था। फिलहाल पीड़ित छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी ने उसके गले पर आरी से वार किया था। उसके साथ एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बड़ी बहन के घर रहता है आरोपी 15 साल की पीड़िता अनंतपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। शनिवार को हेमंत नाम का शख्स अचानक इलेक्ट्रिक आरी लेकर क्लासरूम में घुस गया। उस समय क्लास में टीचर उपस्थित थे जानकारी के मुताबिक आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू श्री स त्य साई जिले के नागालुरु का रहने वाला है। वह अप...