क्लासरूम के अंदर एक-दूसरे को Kiss करते दिखे शिक्षक-शिक्षिका, Video वायरल; BSA ने बिठाई जांच
संवाददाता, जुलाई 14 -- UP Teacher's News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक प्राथमिक स्कूल में एक पुरुष शिक्षक और महिला शिक्षिका क्लासरूम के अंदर एक-दूसरे को किस (Kiss) करते दिखे हैं। इसके कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बीएसए ने मामले पर जांच बिठा दी है। वीडियो, सर्दी के मौसम के बताए जा रहे हैं। शिक्षक और शिक्षिका दोनों ने ही गर्म कपड़े पहने हैं। वे सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। क्लासरूम के अंदर सारी हदें पार कर एक-दूसरे को किस करने के उनके इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों का सस्पेंड होना तय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.