रिषिकेष, अप्रैल 24 -- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के भूगोल विभाग की ओर से संपादित क्लाइमेट चेंज इश्यूज एंड चैलेंज पुस्तक का विमोचन शुक्रवार को किया गया। इस पुस्तक में हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन व प्रभावों, चुनौतियों का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एनके जोशी द्वारा क्लाइमेट चेंज इश्यूज एंड चैलेंज पुस्तक का विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में 23 सहभागी हैं और इसमें जलवायु परिवर्तन नगरी नियोजन, रिमोट सेंसिंग, कृषि, प्रवासन, नदी तंत्र, सामाजिक आर्थिक, हिमालय प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से संबंधित शोध पत्रों का समावेश किया गया है। इस पुस्तक में विभिन्न विवि और देश-विदेश के विवि द्वारा अपने शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं। यह पुस्तक हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन विशेष रूप से उत्तराखंड के हिमालय ...