अलीगढ़, मई 9 -- फोटो 00 अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक के छात्रों ने "क्लाइमेट्रॉन 1ए" नामक ड्रोन आधारित पर्यावरण निगरानी प्रणाली विकसित की है। यह ड्रोन वायु गुणवत्ता का आकलन, दुर्गम अथवा असुरक्षित क्षेत्रों में खतरनाक गैसों का पता लगाने में कारगर है।

परियोजना का विकास यह परियोजना इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के डिप्लोमा छात्रों कामरान फिरदौस, मोहम्मद अली, मोहम्मद शहजेब, सोहैब अख्तर और मोहम्मद मोनिश द्वारा विकसित की गई है। परियोजना का मार्गदर्शन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तनवीर हसन और प्राचार्य प्रो. मुजीब अहमद अंसारी ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग पूर्व छात्र सौबान अहमद सिद्दीकी और अनस खान ने प्रदान किया। ड्रोन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई), ग्रीनहाउस गैसों, खतरनाक एवं...