क्लस्टर-8 योग चैंपियनशिप में 84 प्रतिभागियों ने दिखाया दम
धनबाद, जुलाई 24 -- टाटा डीएवी सिजुआ में गुरुवार को क्लस्टर-8 स्तरीय योग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें टाटा डीएवी सिजुआ, बरोरा, महुदा, सीएफआरआई व जामाडोबा के 84 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार तथा डीएवी के प्राचार्य चंद्राणी बनर्जी व एस. मोदक ने संयुक्त रूप से किया। सात चक्रों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, व्यायाम और अनुलोम-विलोम सहित कई प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि विकास कुमार ने कहा कि योग सदियों पुरानी भारतीय परंपरा है, जिससे मानसिक व शारीरिक विकास होता है और लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलती है। यह भी पढ़ें- डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के क्लस्टर-2 योग एवं शतरंज प्रतियोगिता आज से योग मन को एकाग्र रखता है, जिससे बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.