मेरठ, जुलाई 18 -- हरिद्वार में 15 से 18 जुलाई तक आयोजित क्लस्टर-19 सीबीएसई एथलेटिक्स मीट (बालक वर्ग) में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में हाई जंप स्पर्धा में छात्र प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीता। डिस्कस थ्रो में रुद्र प्रताप सिंह ने रजत, रिले टीम ने रजत, 800 मीटर दौड़ में सचिन ने कांस्य, वहीं शॉट पुट स्पर्धा में शिवम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।विद्यालय लौटने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता एवं खेल शिक्षकों ने कोच धीरज कुमार चौधरी, प्रिंस, रुद्र प्रताप सिंह, सचिन, शिवम तथा रिले टीम के सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सिंभावली के छात्र ने किया जनपद का नाम रोशन यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स चैंपि...