क्लस्टर स्तरीय खेलकूद में डीएवी चतरा का शानदार प्रदर्शन
चतरा, अगस्त 9 -- चतरा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा के विद्यार्थियों ने क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न डीएवी विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्कूल के 172 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 100 छात्र और 72 छात्राएं शामिल थीं। खिलाड़ियों ने कुल 56 स्वर्ण, 14 रजत और 12 कांस्य पदक हासिल किए। राइफल शूटिंग, एथलेटिक्स, शतरंज, योग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जेवलिन थ्रो में अमन कुमार, ताइक्वांडो में त्रियम कुमार, सत्यम, अनुराग, अमन, हर्षिका, आयुषी व अमृत कुमार, जूडो में प्रियम, रितेश, संस्कृति सिंह व हीना खान ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: डीएवी में क्लस्टर स्तरीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.