क्लस्टर स्टेट गेम में खेकड़ा की प्रियांशी ने जीते दो पदक
बागपत, जुलाई 27 -- खेकड़ा। मेरठ के मवाना स्थित रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित क्लस्टर स्टेट गेम्स में खेकड़ा की शहीद भगत सिंह एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में प्रियांशी ने स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अकादमी और क्षेत्र का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रियांशी ने अक्टूबर में पटियाला में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। इसी प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में अपूर्वी, अंडर 17 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पर्णिका और अदिति ने भी दमदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स मीट में तनुजा ने जीते पदक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर अकादमी प्रबंधन और प्रशिक्षकों ने खुशी जताई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.